आपका शहरदेवासशिक्षा

महेश सोनी को मिला स्वच्छता चैंपियन अवार्ड 2022

Share

देवास। वर्ष 2022 में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य में स्वच्छता संबंधी सक्रिय योगदान देने के लिए नगर निगम द्वारा स्वच्छता चैंपियन अवार्ड 2022 प्रदान किए गए। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी के प्रधानाध्यापक एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी को नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने नगर निगम बैठक हाल में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर स्वच्छता चैंपियन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया। आयुक्त चौहान ने कहा कि नगर के शिक्षक, एनजीओ, सफाई मित्र, स्व सहायता समूह एवं जनभागीदारी से ही नगर में स्वच्छता का अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका नाजमा खान एवं प्रियंका गौड़ उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button