• Thu. May 29th, 2025

    कुश पथक का पालन करते हुए सभी को राष्ट्रसेवा के लिए जोड़ना है- नागेंद्र वशिष्ठ

    ByNews Desk

    Apr 28, 2025
    Rss
    Share

     

    – छोटे-छोटे संस्कारों से बात बड़ी बन जाती है की भावना के साथ आयोजित हुआ विद्यालयीन विद्यार्थी स्वयंसेवकों शारीरिक प्रधान कार्यक्रम

    देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देवास विभाग के विद्यार्थीयों का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन क्लब मैदान राधागंज में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मध्य क्षेत्र के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख नागेंद्र वशिष्ठ रहे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद आलोकसिंह भदौरिया ने की। देवास विभाग के विभाग संघचालक अजय गुप्ता एवं नगर संघचालक राजेश अग्रवाल मंचासीन रहे। विद्यालयीन विद्यार्थी शारीरिक प्रधान कार्यक्रम में तीन जिला केंद्र के साथ 17 अन्य नगरीय केंद्रों की 113 शाखाओं एवं 14 किशोर मिलन से कुल 484 स्वयंसेवक सम्मलित हुए।

    शारीरिक कार्यक्रम में विद्यालयीन विद्यार्थी स्वयंसेवकों द्वारा दैनिक शाखा में सिखाए जाने वाले गण समता, सामूहिक समता, नियुद्ध, दंड संचालन के गण सह प्रदर्शन के साथ ही सामूहिक प्रयोगों में दंड योग, व्यायाम योग एवं आसन के सामूहिक प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। दंड योग में यातायात एवं भारतोल्लान योग, वहीं व्यायाम योग में श्रीराम योग, ताल योग, पंछी ताली योग का प्रदर्शन हुआ।

    Rss

    आसनों में ताड़ासन, वीर भद्रासन, अर्धकटी चक्रासन, उत्कट आसान का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयीन विद्यार्थी स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक रूप से “छोटे-छोटे संस्कारों से बात बड़ी बन जाती है” गीत का गायन किया गया।

    श्री वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को सम्बोधित कर “कुश पथक” के बारे में बताया। माता सीता ने जैसे लव कुश को तैयार किया, महर्षि वाल्मीकि ने उन्हें विद्या सिखाई, रामायण को पहली बार कहने वाले लव कुश ही थे। इस प्रकार सभी को विद्यार्थियों को लवकुश बनना है। श्री वशिष्ठ ने कपड़े धोने के उदाहरण से समझाया की, किस प्रकार हम लोग एक-एक कपड़े को धोकर, निचोडकर, प्रेस कर के उपयोग हेतु तैयार करते हैं, उसी तरह हमें भी एक-एक विद्यार्थी को राष्ट्रसेवा के तैयार करना है। यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है, शताब्दी वर्ष में हमें देश के 140 करोड़ लोगों तक पहुंचना है।