देवास

प्रख्यात शायर अजीज रोशन का इंतकाल

Share

देवास। गीतकार, गजलकार शहर के मशहूर शायर अजीज रोशन का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया।

शवयात्रा उनके जोशीपुरा स्थित निवास से निकली। खारी बावड़ी की मस्जिद में नमाज ए जनाजा काज़ी नोमान अहमद अशरफी ने अदा कराई। कर्मचारी कॉलोनी कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया।

सीरत कमेटी अध्यक्ष शकील पठान पत्रकार के ससुर, भाजपा नेता नफीस खान, समाजसेवी शरीफ मामू के साले जावेद खान, नहीफ खान सोनू के पिता के निधन से उर्दू अदब और साहित्य जगत में शोक की लहर छा गई।

उनकी शवयात्रा में भाजपा नेता अंसार अहमद हाथीवाले, अफजल खान, प्रकाश एडवोकेट जावेद उल कादरी, ऐडवोकेट सैय्यद लियाकत अली, जुबेर मदनी, डॉ. हन्नान फारुकी, इंजी शब्बीर हुसैन, सुल्तान अहमद हाथी वाले, शब्बीर अहमद, इदरीस गौरी, राजकुमार चंदन, नजीर सर, बब्बू खान मिल वाले, मोहन राजपूत, शायर इस्माइल नजर अकबर देवासी डॉ. शरीफ जमाल, साबिर पठान, गुलरेज अली, आरिफ वारसी, शादाब अशरफी गुड्डू पटेल आदि ने सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Back to top button