प्रशासनिक

रामनगर से बावडिया तक ब्रिज 23 अप्रैल से यातायात के लिए सुचारू रूप से चालू करेंगे

Share

 

देवास। ईई पीडब्ल्यूडी ब्रिज ने बताया कि देवास शहर में रामनगर से बावडिया (सनसिटी) पर निर्मित फ्लाई ओव्हर पर हो रही दुर्घटना को रोकने हेतु यातायात सडक सुरक्षा समिति देवास की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार फ्लाय ओवर पर डिवाइडर बनाकर यातायात को सुचारू रूप से चलाने हेतु अस्थाई रूप से बंद किया गया था।

साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात सुरक्षा उपायों हेतु मेनिट भोपाल से ओपिनियन ली गई, तदानुसार फ्लाय ओव्हर पर कार्य कराया जा रहा है। कार्य शीघ्र पूर्ण कर यातायात के लिए 23 अप्रैल से फ्लाय ओव्हर को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button