आपका शहरदेवास

मप्र के डीजीएम पहुंचे देवास, प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

देवास। मध्यप्रदेश कृभको के डीजीएम जयप्रकाश सिंह मंगलवार को देवास पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम कलेक्टर ऋषव गुप्ता से भेंट की। तत्पश्चात श्री सिंह कृभको कार्यालय पहुंचे। जहां उनका मप्र शासन मुख्यमंत्री से सम्मानित ग्राम छोटी चुरलाय के युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपुत के नेतृत्व में पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान डीजीएम श्री सिंह ने कृषकों से चर्चा करते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर जोर देते दिया। साथ ही उन्नत बीज के बारे में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर संभाग के एरिया मैनेजर गोपाल प्रसाद शर्मा, बीज इकाई के जयप्रकाश पाटीदार, कृभकों खाद इंचार्ज, राहुल पाटीदार, लाखन सिंह, स्टॉफ के जितेन्द्र झाला, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे। सभी ने श्री सिंह का स्वागत किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button