आपका शहरराजनीति

राहुल गांधी के साथ अकरम खान भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए

Share

कन्नौद। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश में फैल रही सांप्रदायिक नफरत, बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा महंगाई के विरोध में मध्यप्रदेश के बुरहानपुर पहुंची। यात्रा ने 1700 किलोमीटर का सफर तय कर मध्यप्रदेश में प्रवेश किया है। यह यात्रा मध्यप्रदेश में 370 किलोमीटर तक चलकर राजस्थान में प्रवेश करेगी। उक्त यात्रा में खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अकरम खान ने फ्लैग मार्च कमेटी के सदस्य के रूप में शिरकत की। इस दौरान अकरम खान ने क्षेत्र की राजनीतिक के संबंध में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए उनसे चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता में शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button