राजनीति

कांग्रेस ने नव वर्ष गुड़ी पड़वा मनाया,गुड़-धनिया प्रसाद के साथ तिलक लगाकर दी शुभकामना

Share

 

देवास। गुड़ी पड़वा, भारतीय संस्कृति में नववर्ष के आगमन का प्रतीक और नए उत्साह का संदेशवाहक पर्व है। यह दिन नए संकल्प, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, शहर कांग्रेस ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी जवाहर चौक पर गुड़ी पड़वा पर्व धूमधाम से मनाया। कांग्रेसजनों ने लोगों को मंगल तिलक लगाकर, गुड़-धनिया का प्रसाद वितरित कर और पुष्प भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

स्थानीय जवाहर चौक पर इस वर्ष भी रविवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में शहर के लोगों के बीच नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर्व मनाया गया। लोगों को मंगल तिलक लगाकर गुड़, धनिया का प्रसाद देकर एवं पुष्प भेंट कर नव वर्ष की शुभकामना दी।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी कार्यकारी, अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, दीपेश कानूनगो, डॉ. रितेश शर्मा, संतोष मोदी, चंद्रपाल सोलंकी, वंदना पांडे ने लोगों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि नववर्ष आपके जीवन में खुशहाली लाए, आप स्वस्थ रहे, खुश रहे और देवास शहर की शांति, एकता और भाईचारे की जो ऐतिहासिक परंपरा बनी है वह बनी रहे। हम सब मिल जुलकर त्यौहार मनाते रहे।

 

Amaltas hospital

इस अवसर पर ज्ञानसिंह दरबार, कल्याणसिंह पवार, राहुल पवार, प्रमोद सुमन, पंकज वर्मा, गुलाबसिंह, राकेश पाटीदार, संतोषसिंह बैस, चिंटू घारू, शुभम सोलंकी, राजेश देवड़ा, जितेंद्र मालवीय, जयप्रकाश मालवीय, वीरेंद्रसिंह ठाकुर, देवेंद्र बाबा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। आभार प्रहलाद मिस्त्री ने माना।

Related Articles

Back to top button