क्राइम

बैटरी चोरी करने वाली गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Share

– आरोपी अपना शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी

देवास। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी की गई बैटरियों को अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करना कबूल किया है।

घटना का विवरण-
22 मार्च को फरियादी ने पुलिस को सूचना दी कि नवीन केमिकल फैक्ट्री के सामने खड़े आईसर ई-रिक्शा की बैटरी चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस-
विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिले। त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बैटरियों को बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
1.सोहेल पिता फारूख शेख (निवासी गीताभवन, देवास)
2. विक्की पिता समंदर राठौर (निवासी महात्मा गांधी कॉलोनी, देवास)

बरामद सामान-
6 बैटरियां (कुल कीमत लगभग 50,000 रुपये)

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, ताकि अन्य चोरी की घटनाओं की भी जांच की जा सके।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
इस पूरे अभियान में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के साथ प्रधान आरक्षक सुरेश धाकड़, लेखराज, आरक्षक लक्ष्मीकांत और नरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके इस तेज और प्रभावी पुलिस कार्य को सराहा जा रहा है।

Back to top button