इंदौर

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

Share

Rojgar mela

आईटीआई नंदानगर इंदौर में रोजगार मेला 8 अगस्त को

इंदौर। शासकीय संभागीय आईटीआई नंदानगर इंदौर में 8 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव का आयोजन किया जा रहा हैं।

इस प्लेसमेंट ड्राइव रोजगार मेले में कंपनी किर्लोस्कर ऑइल इंजन (नटराज) इंदौर द्वारा इंदौर सहित उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, खातेगांव, ब्यावरा, शाजापुर, शिवपुरी, गुना के लिये आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई के ट्रेड अंतर्गत डीजल मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल से उत्तीर्ण आवेदक जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है, भाग ले सकते हैं।

रोजगार प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध 22 पदों पर युवाओं का चयन किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान 18 हजार 600 रुपये का वेतन प्रति माह दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button