• Tue. Jul 15th, 2025

    इंदौर बिजली कंपनी का जलवा, अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में धमाकेदार सफलता

    ByNews Desk

    Feb 17, 2025
    Indore news
    Share

     

     

    इंदौर। मध्यप्रदेश में बिजली कंपनियों के कर्मचारियों की प्रतिभा को मंच देने वाली 46वीं अंतरक्षेत्रीय विद्युत सांस्कृतिक प्रतियोगिता भोपाल में धूमधाम से संपन्न हुई।

    इस आयोजन में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, इंदौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में विजेता और उपविजेता के स्थान हासिल किए।

    संगीत की सुरमयी धुन पर छाया इंदौर-
    मुख्य अभियंता एसआर बमनके ने बताया, कि इंदौर के प्रतिभाशाली कलाकारों ने वाद्ययंत्र सुगम संगीत प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
    जुगलकिशोर गोदने विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल कर इंदौर का नाम रोशन किया। सौरभ दुबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    गायन प्रतियोगिता में इंदौर की महिलाओं का दबदबा-

    गायन (सुगम संगीत) महिला वर्ग में पूर्वा मंडलोई ने प्रथम स्थान और कीर्ति शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
    गायन (शास्त्रीय संगीत) महिला वर्ग में भी पूर्वा मंडलोई ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    काव्य पाठ में भी इंदौर ने मारी बाजी-
    काव्य की दुनिया में इंदौर के सर्वज्ञ शुक्ला ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    इंदौर टीम की सराहना-
    कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूपकुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान, मुख्य अभियंता (वाणिज्य) रवि मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनकी प्रतिभा को सराहा। उन्होंने कहा कि संगीत, कला और साहित्य केवल मनोरंजन के साधन नहीं हैं, बल्कि ये व्यक्ति के मानसिक और भावनात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इंदौर बिजली कंपनी की इस जीत से पूरे कंपनी क्षेत्र में खुशी की लहर है। 🎶