राजनीति

भौंरासा पहुंचे पूर्व खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश आर्य, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक

Share

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। भाजपा के आजीवन सहयोग निधि अभियान के तहत सोनकच्छ विधानसभा के बाबा भंवरनाथ मंडल के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश आर्य उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंधव, सोनकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, राजेश बारोड़, भौंरासा नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आरामसिंह ठाकुर, दशरथसिंह धाकड़, भारतसिंह यादव, नरबत सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dewas news

अभियान को सफल बनाने की अपील-

मुख्य अतिथि सुरेश आर्य ने आजीवन सहयोग निधि अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को इसकी आवश्यकता और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने शक्ति केंद्रों की निधि राशि एकत्रित करने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। इसके लिए विशेष प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई।

इस बैठक का संचालन सोनकच्छ भाजपा मीडिया प्रभारी प्रेमचंद सेठी ने किया, जबकि नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयसिंह राणा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button