प्रशासनिक

देवास में RTO की सख्त कार्रवाई: स्कूल बसों की जांच, दो बसें जब्त, 38 हजार का शमन शुल्क वसूला

Share

 

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग (RTO) ने स्कूल बसों की सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स का उल्लंघन पाए जाने पर दो बसों को जब्त किया गया।

विभाग द्वारा देवास शहर में एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल, विद्यासागर स्कूल, सेंट द्रोण हासे स्कूल, एमिनेंस स्कूल, डिवाईन कान्वेंट स्कूल, महाकाल हासे स्कूल, मालवांचल एकेडमी, भारत हासे स्कूल की लगभग 56 स्कूल बसों की सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुरूप मापदण्ड पूर्ण होने संबंधी जांच की गई।

Dewas rto

कार्रवाई में बिना परमिट पाई जाने पर एवरेस्ट स्कूल की एक बस तथा सेंट द्रोण स्‍कूल की दो बसे की जब्त की गई तथा अन्य वाहनों पर 38 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही स्कूल बस संचालकों को निर्देशित किया गया, कि वाहनों को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने पर तथा निर्धारित दस्तावेज पूर्ण होने पर ही मार्ग पर संचालित करें। परिवहन विभाग द्वारा जिले में चैकिंग लगातार जारी रहेगी।

Back to top button