क्राइम

कुम्हार गली में हत्या के बाद आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी पक्ष के घर पर किया पथराव

Share

Dewas crime news

देवास। शनिवार को कुम्हार गली में रुपये के लेनदेन को लेकर आनंद कहार की धारदार हथियार और गोली से हत्या कर दी गई। इस निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। रविवार को इस घटना से आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी पक्ष के भेरूगढ़ स्थित घर पर पथराव और तोड़फोड़ कर दी, जिसमें एक वृद्धा और एक बच्चा घायल हो गए।

परिजनों के अनुसार, आनंद कहार की हत्या रूपेश कहार, सोनू रैकवार और उनके साथियों ने की।
आरोपी सोनू रैकवार का परिवार और फरियादी का परिवार भेरूगढ़ में पास-पास रहते हैं। रविवार सुबह कुछ आक्रोशित महिलाओं ने सोनू के घर पर हमला कर पथराव किया। इस दौरान घर की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। घटना में घर में मौजूद बुजुर्ग गीताबाई घायल हो गईं।

अनिता रैकवार, जो सोनू के परिवार की सदस्य हैं, ने बताया, हमारे घर पर 10-12 महिलाओं और पुरुषों ने हमला किया। खिड़कियों के कांच तोड़ दिए और जाते-जाते धमकी भी दी।

मामले की जानकारी देते हुए निरीक्षक मंजू यादव ने बताया, कुछ महिलाओं ने आक्रोश में आरोपी के भाई के घर पर पथराव किया था। हमारी टीम मौके पर तैनात थी और स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button