उपमुख्यमंत्री देवड़ा व जिला अध्यक्ष सैंधव का भौंरासा फाटे पर किया स्वागत


भौंरासा (मनोज शुक्ला)। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री व देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा शुक्रवार को एक दिवसीय देवास दौरे पर रहे। दौरे के दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव भी थे। देवास से भोपाल जाते समय उपमुख्यमंत्री देवड़ा व जिला अध्यक्ष सेंधव का भौंरासा फाटे पर स्वागत किया गया।
भौंरासा नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी ने नगर के विकास कार्यों को लेकर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से चर्चा की तो उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन देकर गले लगा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, शिवनारायण हेड़ा, हीरूलाल माली, सोनकच्छ मंडल महामंत्री संजय यादव, पार्षद प्रतिनिधि रोहित जायसवाल, मुकेश कुमावत, अश्विन जायसवाल, शैलेंद्र ठाकुर, अजबसिंह धाकड़, राहुल मूंदड़ा, संजय यादव सादीखेड़ा, विनोद नागर, मौसम माली, विनायक माली, देवीसिंह पटेल, विजयसिंह ठाकुर, अजब मालवीय सादीखेड़ा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी तरह बालाजी रेस्टोरेंट टोल टैक्स पर डॉ. रूपसिंह नागर व ग्राम काकड़दा सरपंच सुमेरसिंह नागर, जीवनसिंह ठाकुर खुर्द पिपलिया के द्वारा भी जिला अध्यक्ष सेंधव का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





