क्राइम
रिकॉर्ड समय में चोर पकड़ा, अमलतास अस्पताल ने पुलिस टीम को 1 लाख 51 हजार का नगद पुरस्कार दिया


देवास। बीती रात अमलतास अस्पताल में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश कर देवास पुलिस ने मात्र 8 घंटे के भीतर चोर को गिरफ्तार कर अपनी तत्परता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस कार्रवाई के लिए अमलतास अस्पताल के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया ने पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, एडिश्नल एसपी जयवीरसिंह भदौरिया, थाना प्रभारी अमित सोलंकी, तरुण बोडके और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

इस मौके पर श्री भदौरिया ने पुलिस टीम को 1,51,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने देवास पुलिस की सराहना करते हुए कहा, कि इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई न केवल अपराधियों के मनोबल को तोड़ती है, बल्कि नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करती है।
अमलतास अस्पताल के अधिकारियों और क्षेत्र के नागरिकों ने भी पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया।




