राजनीति

भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर रायसिंह सेंधव का किया स्वागत

Share

Dewas news

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। मध्यप्रदेश में भाजपा का संगठन पर्व जोरों पर है। इस दौरान पार्टी द्वारा नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। देवास जिले के लिए भाजपा ने रायसिंह सेंधव को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सेंधव की नियुक्ति की खबर से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

सेंधव के जिला अध्यक्ष बनने पर सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर के नेतृत्व में उनके निज निवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सोनकर ने कहा, कि रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में भाजपा संगठन और भी मजबूत होगा और जिले में पार्टी की ताकत को नया आयाम मिलेगा।

स्वागत समारोह में पूर्व देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, बहादुरसिंह पिलवानी, नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, सोनकच्छ मंडल महामंत्री संजय यादव, डॉ. रूपसिंह नागर, जगदीश माली, जसवंत सिंह राजपूत, मुकेश कुमावत, अश्विन जायसवाल, शैलेंद्र ठाकुर, राहुल मुदडा, मौसम माली, विनायक माली, कृपाल सिंह बेस सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Amaltas hospital

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायसिंह सेंधव को फूलमालाओं से लाद दिया और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का विश्वास जताया। भाजपा के इस संगठन पर्व में जिला अध्यक्ष के रूप में सेंधव की नियुक्ति को पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button