• Thu. Mar 13th, 2025 8:48:22 PM

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जो अधिकार दिए उनसे देश के लोगों का भला ही हुआ- श्री वर्मा

ByNews Desk

Dec 28, 2024
Dewas news
Share

Dewas news

– शहर कांग्रेस ने अर्पित की पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

देवास। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से लेकर 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे, वही मुझे भी आप सबके सहयोग से सांसद के रूप में उनके साथ काम करने का अवसर मिला। जो त्याग मनमोहन सिंह जी का था वही त्याग कांग्रेस और सोनिया गांधी का उनके प्रति रहा है। जिस समय विश्व आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा था उस समय हमारे प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने आर्थिक रूप से अर्थतंत्र को मजबूत रखा, जिसकी विश्व में सराहना की गई।

उक्त विचार पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने शहर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर रखी गई श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए। इसी के साथ कहा, कि मनमोहन सिंह जी ने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, जिन्हें कानूनी रूप से देश के लोगों को दिया। इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगारी दूर करने के लिए मनरेगा जैसी योजना शुरू की, जिसे वर्तमान प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह कांग्रेस की कब्र साबित होगी लेकिन तीन महीने बाद ही वर्तमान सरकार उक्त योजना की तारीफ करने लगी।

उन्होंने कहा, कि आज 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस भी है। कांग्रेस की स्थापना संकल्पों को लेकर हुई। आजादी का संकल्प, समरसता का संकल्प, जात-पात से ऊपर उठकर भाईचारे का संकल्प, जिस पर डॉ. मनमोहन सिंह जैसे अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने काम किया और देश को आगे बढ़ाया। कांग्रेस पार्टी को भी मजबूत बनाया। हम आज के दिन संकल्प लेकर डॉ. सिंह के आदर्श व उनकी नीति का पालन करते हुए देश सेवा में अपना योगदान दें यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी।

Solar panels

सर्वप्रथम श्री वर्मा ने डॉ. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, राजेंद्र मालवीय, भगवानसिंह चावड़ा, तंवरसिंह चौहान ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. सिंह के कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *