देवास

मां विंध्यवासिनी मित्र मंडल ने उप मुख्यमंत्री का किया स्वागत

Share

dewas news

देवास। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का सर्किट हाउस में मां विंध्यवासिनी मित्र मंडल द्वारा मां चामुंडा की चुनरी एवं मित्र मंडल का अंग वस्त्र डालकर हारफूलों से स्वागत किया गया।

मित्र मंडल के पदाधिकारी श्रीराम पदारथ मिश्रा, अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, महामंत्री अरुण मिश्रा, जोनल अधिकारी राजेश तिवारी ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा महामंत्री मनीष सोलंकी का भी मित्र मंडल का अंग वस्त्र डालकर स्वागत किया गया।

dewas news

उप मुख्यमंत्री से मित्र मंडल हेतु देवास क्षेत्र में शासकीय जमीन, रीवा-इंदौर ट्रेन को प्रतिदिन करने एवं इंदौर-रीवा फ्लाइट सुविधा की चर्चा हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि आप लोगों की सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button