इंदौर

लेदर बॉल टी-20 क्रिकेट मैच का फायनल एवं पुरस्कार वितरण 22 को

Share

 

t 20 cricket

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा केट रोड स्थित काउंटी क्रिकेट क्लब मैदान पर आयोजित लेदर बॉल टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फायनल मैच शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा।

टी-20 cricket

गुरुवार को रोमांचक मैचों में कार्पोरेट ग्रीन टीम इंदौर एवं उज्जैन रीजन टीम फायनल में पहुंची। इन टीमों ने क्रमशः आरओसी एवं इंदौर रीजन की टीमों को पराजित किया।

संयुक्त सचिव संजय मालवीय ने बताया कि स्पर्धा का समापन और पुरस्कार वितरण प्रबंध निदेशक रजनी सिंह एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान के आतिथ्य में शुक्रवार दोपहर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button