देवास

एकीकृत शाला में बाल दिवस पर हुआ कार्यक्रम

Share

बेहरी। एकीकृत शाला मावि बेहरी में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के लिए कई तरह की गतिविधियां की गई। बच्चों ने इन गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया। अतिथियों ने बच्चों से सामान्य प्रश्न किए, जिनका उत्तर बच्चों ने दिया।

कार्यक्रम में सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य प्रकाश डाबी व जनशिक्षक योगेश तिवारी शामिल हुए। उन्होंने पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों को पं. नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शाला का निरीक्षण कर बच्चों से पहाड़े पूछे। सामान्य प्रश्न भी पूछे, जिनका उत्तर बच्चों ने दिया। इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। बाल दिवस पर बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीताराम राठौर ने किया। आभार प्रधान अध्यापक दौलतराम संवनेर ने माना। इस अवसर पर शिक्षक भगवानसिंह पिंडोरिया, इंदरसिंह अमड़ावदिया, संगीता सवनेर, सरिता सोलंकी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button