धर्म-अध्यात्म

केलवा के पात पर उगलन सूरज देव केकरा खातिर…

Share

Dewas news

– उजे कांचही बास की बहंगिया बहंगी लचकत जाए…
– लोकगीतों से गुंजायमान हुआ घाट
– भगवान सूर्य देव के उदिप्तमान स्वरूप को देखते हुए अर्घ्य दिया

देवास। पूर्वोत्तर भारतीय समाज के लोगों के द्वारा मनाए जाने वाले छठ महोत्सव में भगवान सूर्य देव को उदय होते समय विधिवत रूप से अर्घ्य दिया दिया गया।

अखिल भारतीय पूर्वोत्तर भारतीय समाज समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह एडवोकेट ने बताया कि 36 घंटे से चले आ रहे हैं निर्जला उपवास के दौरान आज सुबह उदिप्तमान सूर्य भगवान देव को विधिवत रूप से सूप में प्रसाद को सजाकर व्रत करने वाले लोग तथा परिवार के लोग और अन्य मित्रगण के द्वारा सहयोग करते हुए अर्घ्य दिया गया।

Chhath puja

अलसुबह भोर में सुबह 3 बजे से ही शिप्रा नदी के घाट पर व्रती परिवार सहित आना प्रारंभ कर दिया गया था। मीठा तालाब पर भी यही स्थिति रही तथा लोग सुबह 3 बजे से ही घाट पर आना प्रारंभ कर दिया गया था। मीठा तालाब पर बड़ी संख्या में भीड़ हो जाने के कारण पांव रखने के लिए भी स्थान नहीं बचा था। पूर्वोत्तर भारतीय समाज के लोगों के द्वारा बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर इस महापर्व को मनाया जाता है और समस्त नियमों को विधि विधान से बड़ी कड़ाई से पालन करते हुए व्रत करते हुए विधिवत भगवान सूर्य देव को अर्ध दिया जाता है।
इसी प्रक्रम में नियम का पालन करते हुवे डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के पश्चात सुबह में भगवान सूर्य देव के उदय के समय अर्घ्य देते हुए पूजन अर्चन किया गया। घाट पर कुछ महिलाओं और लोगों के द्वारा हवन आदि भी किया गया और पूजा करने के पश्चात मंदिर में भगवान के पूजन अर्चन करने के पश्चात 36 घंटे से चले आ रहे निर्जला उपवास को प्रसाद ग्रहण करके खोला गया।

इस अवसर पर व्रत करने वाले विनीता किशोर, फूल कुमारी देवी, संगीता देवी और अन्य महिलाओं के द्वारा घाट पर उपस्थित लोगों को और उपस्थित महिलाओं और बच्चों को पूजन में रखे हुए सिंदूर का तिलक लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। जिन घरों में छठ का त्यौहार नहीं होता है ऐसे व्यक्ति भी बड़ी संख्या में मीठा तालाब और शिप्रा स्थित घाट पर आए थे और व्रत करने वाले महिलाओं का चरण वंदन करते हुए प्रसाद को मांग कर ग्रहण किया गया।

पूर्वोत्तर भारतीय समाज के लोग नवनीत किशोर, रजत तिवारी, देवकुमार तिवारी, सोनू कुशवाह, संजय सिंह, अशोक सिंह, विजय प्रताप सिंह, नीतू सिंह, प्राची सिंह, मालती देवी, अजय सिंह, अमरदेव सिंह, राजाराम राय आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी लोगो द्वारा मंगलकामना करते हुवे छठ महापर्व मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button