• Thu. Aug 14th, 2025

    आम आदमी पार्टी: जमीनी स्तर पर जाकर आमलोगों की समस्या हल करें कार्यकर्ता- ठाकुर

    ByNews Desk

    Sep 25, 2022
    Share

    – देवास में हुआ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन
    देवास। आम आदमी पार्टी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत देवास विधानसभा में भी रविवार को गोमती नगर के एक निजी गार्डन में विधानसभा वालंटियर कोऑर्डिनेटर निकिता सूर्यवंशी के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनीलसिंह ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि विधानसभा जिला प्रभारी आईए खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जमीनी स्तर पर जाकर आम लोगों की जनहित से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को हल करना है। यह हमारी पहली प्राथमिकता में हो। पार्टी की गाइड लाइन में सबसे पहला यही कार्य है, जिसे पार्टी कार्यकर्ता पूरी गंभीरता के साथ निर्वहन करें। पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी तरह का जन संवाद कार्यक्रम, पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन बागली, कन्नौद, खातेगांव, सोनकच्छ हाटपीपल्या सहित जिलेभर में आयोजित किया जा रहा है। आगामी दिनों में पार्टी को मजबूत करने के लिए वार्ड स्तर पर वॉलिंटियर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाना तय किया गया है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा विचार-विमर्श कर रणनीति बनाई गई। इस दौरान खातेगांव के सक्रिय कार्यकर्ता विनोद बिंजवा की असामयिक मृत्यु पर श्रद्धांजलि दी गई। संगठन मंत्री दीपक मालवीय, जिला उपाध्यक्ष हुसैन शेख, बाजीराव पाटिल, राजेंद्र शर्मा मुन्नी सेठ, लक्ष्मी भाट, मेहरबानसिंह चौहान, डॉ भंवरसिंह जागीरदार, अखिलेश यादव, रितेश खत्री, धर्मेंद्रसिंह, फतेह मोहम्मद शेख, इनामुल खान, सलमान सदर, शंकरसिंह सोलंकी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शोभित परमार ने किया। आभार जिलाध्यक्ष सुनीलसिंह ठाकुर ने माना। यह जानकारी दीपक मालवीय ने दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *