धर्म-अध्यात्म

शक्ति माता मंदिर में हुआ भजन संध्या का आयोजन

Share

dewas news

महिलाओं ने 2100 दीप प्रज्वलित कर महाआरती की

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। नगर के शक्ति माता मंदिर परिसर में नागर डेंटल क्लिनिक के डॉ. राहुल नागर एवं शक्ति माता मंदिर समिति द्वारा एक शाम माता जागरण भजन संध्या का आयोजन रखा गया। भजन संध्या के पूर्व महाआरती पं. मुकेश जोशी द्वारा की गई। कन्या पूजन महेंद्रसिंह चावड़ा ने किया। नगर की सैकड़ों महिलाओं द्वारा 2100 दीपक लगा कर आरती की गई।

tonk khurd news

भजन गायक संदीप वैष्णव इंदौर व उनकी टीम ने मां दुर्गा एवं श्याम खाटूजी के भजनों की रंगारंग प्रस्तुति दी। मन्दिर समिति के सदस्यों द्वारा भजन गायक संदीप वैष्णव एवं उनकी टीम का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

tonk khurd news

मुख्य अतिथि टोंकखुर्द नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्रसिंह चावड़ा ने कलाकारों को मां दुर्गा की चुनरी भेंट की। ओम प्रकाश धाकड़, डॉ. अनारसिंह ठाकुर, अशोक साहू, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, दिनेश व्यास, गुड्डू मामा, लालसिंह पंवार, श्याम गलोदिया, महेश राठौर, प्रवीण गलोदिया पार्षद, सुनील मालवीय पार्षद, पत्रकार विजेंद्रसिंह ठाकुर, रविन्द्रसिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष लोकेन टांक, शक्ति माता आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित थे। आभार डॉ. राहुल नागर ने माना।

bhajan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button