देवास

Dewas weather जिले में 35 इंच से अधिक बारिश, औसत से 7 इंच दूर

Share

Dewas weather
– जिले के खातेगांव में 40 इंच से अधिक बारिश
देवास। जिले में इस मानसून सत्र में अब तक 891.22 मिमी अर्थात 35 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। जिले की औसत बारिश 1067.8 अर्थात 42 इंच है। अभी लगभग 7 इंच बारिश की और जरूरत है।

जिले में पिछले 24 घण्टे में 169 मिमी बारिश हुई, जो औसत रूप से 18.78 मिमी है। पिछले 24 घण्टे में देवास में 2 मिमी, हाटपीपल्या में 3 मिमी, बागली में 24 मिमी, कन्नौद में 78 मिमी, सतवास में 38 मिमी एवं खातेगांव में 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले साल इस समय तक 648.82 मिमी अर्थात 25.54 इंच बारिश हुई थी।

इंटरनेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार वातावरण में 88 प्रतिशत आद्रता है। हवा की गति 14 किमी प्रति घण्टे है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। शाम को बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button