उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया

Share

Mahakaleshwar ujjain

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और सपत्नीक पूजन-अर्चन किया।

पूजा-अर्चना पं. राजेश गुरु ने सम्पन्न कराई। पूजन के पश्चात नंदी हॉल में कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शाल और श्रीफल भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री वृद्ध कालेश्वर (जूना महाकालेश्वर) मंदिर और श्री अनादिकल्पेश्वर मंदिर पहुंचकर भी दर्शन किये और पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, संभागायुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोषकुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति गणेश कुमार धाकड़ एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button