देवास

Dewas weather जिले में 33 इंच से अधिक बारिश

Share

 

Dewas weather

– सबसे अधिक खातेगांव में 999 व सबसे कम सोनकच्छ में 653 मिमी बारिश

देवास। जिले में इस मानसून सत्र में अब तक 861.22 मिमी अर्थात 33.90 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। इस बार मानसून की मेहरबानी से उम्मीद औसत को पार करने की है।

जिले की औसत बारिश 1067.8 अर्थात 42 इंच है। अभी लगभग 9 इंच बारिश की और जरूरत है। फिलहाल मानसून सक्रिय हैं। इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि औसत बारिश को जिला अवश्य ही पार कर लेगा।

Pond

 

जिले में पिछले 24 घण्टे में 208 मिमी बारिश हुई, जो औसत रूप से 23.11 मिमी है। पिछले 24 घण्टे में देवास में 14 मिमी, टोंकखुर्द में 28, सोनकच्छ में 6, हाटपीपल्या में 18 मिमी, बागली में 51 मिमी, उदयनगर में 34, कन्नौद में 16 मिमी, सतवास में 31 मिमी एवं खातेगांव में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले साल इस समय तक 648.82 मिमी अर्थात 25.54 इंच बारिश हुई थी।

इंटरनेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार वातावरण में 89 प्रतिशत आद्रता है। हवा की गति 10 किमी प्रति घण्टे है। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button