ईश्वर को सारथी बनाइए, जीवन सार्थक हो जाएगा- महंतजी

Posted by

Dewas news
देवास। ईश्वर को सारथी बनाइए जीवन सार्थक हो जाएगा। जो व्यक्ति अपने जीवन रूपी रथ का सारथी ईश्वर को बनाता है वह हमेशा संसार रूपी रणभूमि में विजयी रहता है।

यह विचार श्रीराम द्वारा में जन्माष्टमी के पर्व पर महंत स्वामी रामनारायण महाराज ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि कृष्ण ने हमें निष्काम कर्म करने का संदेश दिया है। हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निष्काम एवं सत्कर्म करते रहना चाहिए। जो व्यक्ति ईश्वर को साक्षी मानकर निष्पक्ष और निष्कपट काम करता है वह हमेशा सफल होता है, भले ही उसे कितना ही कष्ट आए लेकिन ईश्वर उसे हर संकट से बचा ले जाते हैं और अंत में वह सफल रहता है।

श्रीराम द्वारा में जन्माष्टमी पर्व के अवसर रामस्नेही सत्संग मंडल ने भजन कीर्तन किए गए। रामद्वारा में चातुर्मास सत्संग चल रहा है, जिसके अंतर्गत अनेक धार्मिक आयोजन आयोजित किया जा रहे हैं। संत राम सुमिरनजी एवं बाल संत पुनीत राम जी ने भी निर्गुणी भजन प्रस्तुत किए। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *