क्राइम

चंद्रतारा कॉलोनी में सूने मकानों में चोरों ने बोला धावा

Share

Thief
परिवार के साथ राखी का त्योहार मनाने गए थे, चोरों ने नगदी सहित अन्य सामान चुराया

देवास। बीती रात चोरों ने मीठा तालाब के समीप एक कॉलोनी के घरों में धावा बोल दिया। चोर यहां से नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। इन घरों में ताले लगे थे। परिवार के सदस्य राखी का पर्व मनाने के लिए गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रतारा कालोनी में चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने पूजा चौहान के सूने मकान से एक सोने की चेन, कान की बाली सहित 50 हजार रुपए नगदी चुरा ले गए। घर के लोग बरोठा गए हुए थे।

चोरों ने इसी कालोनी में महेंद्र विश्वकर्मा के सूने मकान का ताला तोड़ दिया। जब मकान में उन्हें अधिक कुछ नहीं मिला तो सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। परिवार राखी मनाने देवगढ़ गया हुआ था।

चोरों ने अजयसिंह परिहार के सूने मकान में भी चोरी की। परिवार खंडवा गया हुआ था। सुबह उनके ड्रायवर ने घर पर आकर देखा तो चोरी की जानकारी लगी। पुलिस ने चोरी की सूचना पर मौके पर निरीक्षण किया व जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button