धर्म-अध्यात्म

1100 से अधिक भक्तों ने किया 11 हजार शिवलिंग का निर्माण

Share

dewas news

तीन घंटे तक चला धार्मिक अनुष्ठान

देवास। बाबा महाकाल के पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का आयोजन रविवार को संस्था हेल्पिंग हैंड्स सोशल वेलफेयर सोसायटी के द्वारा संपन्न कराया गया।

आयोजक शुभम विजयवर्गीय ने बताया कि इस वर्ष 9वें वर्ष भी श्रावण मास चतुर्थ सोमवार के एक दिन पूर्व रविवार को कैलामाता मंदिर के सामने स्थित गोकुलधाम गार्डन में 1100 से अधिक भक्तों ने 11 हजार पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का धार्मिक अनुष्ठान कर धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने शुद्ध काली मिट्टी से शिवलिंग का निर्माण किया।

parthiv shivling

शिवलिंग निर्माण पश्चात पंचामृत से अभिषेक किया गया। शिवलिंग निर्माण के लिए पूरी व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई थी। इस दौरान 108 बार ऊं नम: शिवाय का जप भी भक्तों द्वारा किया गया। कार्यक्रम पश्चात भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

पार्थिव शिवलिंग निर्माण में संस्था के पुष्पेंद्र पटेल, तुषार पाटिल, धीरेंद्र सिंह, अजय विजयवर्गीय, अनिल चौहान, भूपेन्द्र मौर्य, महेश चौहान, मोंटी जाधव, जीतू चौहान, कृष्ण सोनी, धनंजय अहिरवार, संस्कार वारे, गौरव टेलर, महेश जायसवाल, पीयूष चावड़ा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button