आपका शहरदेवासधर्म-अध्यात्म

मिट्टी से आकर्षक गणेश प्रतिमा का निर्माण कर रहे श्री मोरया क्रिएशन के कलाकार

Share


देवास। शहर में विगत 3 वर्षों से संस्था श्री मोरया क्रिएशन द्वारा शुद्ध मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। हस्त कौशल द्वारा प्रभावी एवं आकर्षक प्रतिमाओं को सर्वत्र सराहा जा रहा है। प्रतिमाओं के निर्माण में शामिल कलाकार वर्षा पंडित, शैली (चंद्रकला व्यास) दोनों ने फाइन आर्टस में डिप्लोमा हासिल किया है। अंकिता चौरसिया ने फाइन आर्टस में डिग्री प्राप्त की है। बड़ी संख्या में शहरवासी प्रतिमाओं का अवलोकन करने के लिए निर्माण स्थल देवश्री नगर, राधागंज पहुंच रहे हैं। साथ ही मूर्ति निर्माणकर्ताओं का मनोबल बढ़ाकर प्रेरित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button