प्रशासनिक

कलेक्‍टर ने सीएम राइज स्‍कूल में बच्‍चों के साथ किया मध्याह्न भोजन

Share

Dewas news
देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने सीएम राइज स्‍कूल देवास में आयोजित “विशेष भोज” में शामिल होकर, बच्चों के साथ भोजन किया।

मध्यान्ह भोजन में सब्जी-पूड़ी-खीर, सलाद-पापड़ के साथ लड्डू परोसे गए। विशेष भोज में जिला पंचायत अध्‍यक्ष लीला अटारिया, महापौर गीता अग्रवाल, दुर्गेश अग्रवाल, भैरूलाल अटारिया सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर प्रवीण फुलपगारे, एसएडीएम बिहारी सिंह, सीएम राइज स्‍कूल प्राचार्य देवेंद्र बंसल सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

इस दौरान सीएम राइज स्‍कूल में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button