क्राइम

आबकारी विभाग ने कन्‍नौद में की कार्रवाई, 7 प्रकरण दर्ज किए

Share

Excise department dewas

देवास। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा कन्‍नौद में कार्यवाही कर 70 लीटर हाथपभट्टी मदिरा एवं 7 हजार लीटर महुआ लहान जब्त किया गया। महुआ लहान मौके पर नष्ट कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जब्त मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 7 लाख 14 हजार रुपए है।

कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, कैलाश जामौद, विजय कुचेरिया, प्रेम यादव, डीपी सिंह, दिनेश भार्गव, उमेश स्वर्णकार, राजाराम रैकवार, शंकरलाल परते, भगत परते, निहाल खत्री, अरविद जिदवाल, राजेश जोशी, नितिन सोनी, बालकृष्ण जयसवाल एवं सैनिक केदार चौधरी, संजय शर्मा शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Independence day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button