राजनीति

मदरसों से शुरू हुआ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’

Share

dewas news

देवास। जिले में 15 अगस्त तक ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत तिरंगा यात्राओं के साथ तिरंगों का वितरण भी सतत रूप से चल रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम एजाज खान के निर्देशानुसार देवास में भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मदरसों से ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ की शुरूआत की गई।

जिलाध्यक्ष परवेज शेख विनर के नेतृत्व में शुरू हुए अभियान अंतर्गत रज्जब अली खां मार्ग स्थित मदरसा दीनियात शाइनिंग मून एवं इकरा पब्लिक स्कूल में अल्पसंख्यक मोर्चा के हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक जाहिद शेख द्वारा किया गया। इसमें बच्चों को तिरंगा वितरित करते हुए उनके बीच राष्ट्रीय गीत गाया गया। साथ ही तिरंगे का महत्व को बताते हुए हमें यह स्वतंत्रता कैसे और कब मिली की, विस्तृत जानकारी दी। साथ ही 13 अगस्त की शाम को निकली तिरंगा यात्रा में भी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बड़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर हाजी अफजल खान, जुबेर अहमद मदनी, लाला सदर, हाजी आबिद खान, हातम पटेल, जाकीर पटेल सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी सैय्यद अली ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button