Dewas accident फ्लाईओवर पर बस व कार में भीषण टक्कर, कार सवार 4 युवक घायल

Posted by

Dewas accident news
देवास। शहर के रामनगर फ्लाईओवर पर बीती रात बस व कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार 6 लोगों में से 4 घायल हो गए।

घायलों में एक युवक को इंदौर इलाज के लिए रैफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि देवास से इंदौर जाते समय कार को बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में कैफ, शाद, फरीद, जैद घायल हुए। कार देवास से इंदौर जा रही थी। गंभीर घायल युवक कैफ को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

कार में बैठे छह लोगों में चार लोगों को चोट आई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल युवक कैफ को इंदौर रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई वहीं कार को क्रेन की मदद से रोड से हटाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *