राज्य कर्मचारी संघ का 18वां अधिवेशन भोपाल में आयोजित

Posted by

Rajya karmchari sangh
– देवास कर्मचारी नेता सहज सरकार बने प्रदेश मंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित 18वें त्रेवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन नर्मदा भवन भोपाल में आज संपन्न हुआ।

देवास जिला से कर्मचारी नेताओं के प्रतिनिधि मंडल के रूप में सहज सरकार, जितेंद्रसिंह ठाकुर, सुमिता शर्मा, रविंद्रपाल सिंह तंवर, प्रकाश वर्मा, विक्रमसिंह मालवीय, समंदरसिंह मालवीय, भीमसिंह पंवार ने सम्मिलित होकर देवास जिले का प्रतिनिधित्व किया।

अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कर्मचारी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश के कर्मचारी जगत के हजारों साथियों की उपस्थिति में नर्मदा भवन भोपाल में अधिवेशन संपन्न हुआ।

अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्रसिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री सहज सरकार को निर्वाचित किया गया।

श्री सरकार के प्रदेश मंत्री बनने की खुशखबरी से प्रदेशभर के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। देवास जिले से प्रदेशभर के कर्मचारियों के हित रक्षण की आवाज सहज सरकार के रूप में मुखर होकर मजबूत होगी। ऐसे विचार प्रकट करते हुए

सहज सरकार को प्रदेश मंत्री बनने पर देवास कर्मचारी नेता व राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय कर्मचारी संघ विष्णु वर्मा देवास, वंदना शर्मा शिवपुरी, देवेन्द्र महेश्वरी इंदौर, वर्षासिंह नेगी, परवीन शेख, दुर्गा जोशी, केके मिश्रा, हेमंतजी भोपाल, संदीप जैन आयुष कर्मचारी संघ भोपाल, राजेश चौहान, वारिस अली, हजारीलाल चौहान, वरिष्ठ पत्रकार रूपेश मेहता, सुभाष शर्मा भोपाल, राजकुमार चंदेल भोपाल आदि ने बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *