देवास

शहर कांग्रेस व धर्म उत्सव प्रकोष्ठ ने लोगों के बीच मनाया नववर्ष

Share

देवास। चैत्र नवरात्रि पर्व का शुभारंभ एवं हिंदू नव वर्ष के प्रारंभ के अवसर पर शहर कांग्रेस एवं धर्म उत्सव प्रकोष्ठ द्वारा शहर के लोगों के बीच पर्व मनाया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय, प्रदीप चौधरी की विशेष उपस्थिति में शहर जिला कांग्रेस द्वारा लोगों को गुड़ धनिया का वितरण किया। मंगल तिलक लगाया, गुलाब का फूल भेंट कर नववर्ष की शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया। आभार धर्म उत्सव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. रितेश शर्मा ने माना।

dewas congress

कार्यक्रम में पूर्व महापौर रेखा वर्मा, नजर शेख, संजय कहार, वंदना पांडे, पंकज वर्मा, समीर शर्मा, डॉ. मुन्ना सरकार, संतोष मोदी, राहुल पवार, प्रदीप पहलवान, शिवप्रसाद वर्मा, प्रतीक शास्त्री, नंदकिशोर पोरवाल, संजय रैकवार, महेंद्रसिंह ठाकुर, जयप्रकाश मालवीय, जितेंद्र मालवीय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button