देवास। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत पर नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। प्राचार्य कैलाशचंद्र गुप्ता ने बताया कि 13 से 17 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाया जाना है, इस हेतु विद्यालय के छात्रों ने जन जागरण के माध्यम से हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के नारे लगाते हुए नागरिकों को जागरूक किया। नागरिकों से अपील की गई कि सभी अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मिर्जा मुशाहिद बैग, केएन शुक्ला, मनोहर पटेल, अनीस शेख, केके मिश्रा, राधेश्याम सोलंकी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
अतिथियों संग बच्चों ने किया शाला परिसर में पौधारोपणJuly 27, 2022