देवास
तेज बारिश से धराशायी हुआ पुराना मकान

देवास। सोमवार की दाेपहर शहर में अचानक मौसम में बदलाव हुआ है और कुछ ही देर में तेज बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इधर पुराना पत्ती बाजार में एक पुराना मकान भी धराशायी हो गया। मकान में कोई रहता नहीं था, इसके चलते किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। हालांकि मकान के पास खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।




