धर्म-अध्यात्म
‘जय-जय जगदीश हरे’ भजन लांच किया

टोंकखुर्द (नन्नु पटेल)। अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के आराध्य भगवान जगन्नाथ का भजन जय जय जय जगदीश हरे लांच किया गया।
अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के सामाजिक कार्यकर्ता व मालवा के प्रसिद्ध भजन गायक देवीसिंह पटेल की मधुर वाणी में यह भजन भगवान जगदीश को समर्पित है। इस अवसर पर अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहरलाल मंडलोई, लीलाधर देथलिया, जितेंद्र मंडलोई, विजेंद्र गुराडिया महेश मंडलोई अर्जुन मंडलोई, घनश्याम मंडलोई, नन्नू पटेल, संजय पटेल, संदीप पटेल, मोहन पटेल, रामस्वरूप जलोदिया, सिंगाराम मंडलोई आदि समाजजन मौजूद रहे।




