देवास

पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी- मंडी सचिव साकेत

Share

देवास। विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि उपज मंडी में भी पौधारोपण किया गया। यहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। मंडी सचिव आरके साकेत की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर मंडी सचिव श्री साकेत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण को हो रहे नुकसान से वातावरण में बदलाव हुआ है। वृक्ष न केवल प्रदूषण से मुक्ति दिलाते हैं, बल्कि पर्यावरण का संतुलन भी बनाए रखते हैं। जो भी पौधे लगाए हैं, उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर उपयंत्री जितेंद्र मेश्राम, शिवानंद दुबे, समुंदरसिंह गौड़ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button