इंदौर

उच्चदाब उपभोक्ताओं को समझाई बिलिंग की नई प्रक्रिया

Share

इंदौर। नेमावर रोड औद्योगिक संगठन के सदस्यों, उद्योगपतियों, उद्योग संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उच्चदाब उपभोक्ताओं के लिए प्रस्तावित बिलिंग प्रक्रिया किलो वॉट एम्पियर आवर यानि (KVAH) की विस्तार से जानकारी भी दी गई।

बैठक में अधीक्षण यंत्री मुख्यालय निर्मल शर्मा, अधीक्षण यंत्री इंदौर ग्रामीण वृत्त सुधीर आचार्य, कार्यपालन यंत्री इंदौर ग्रामीण संभाग अभिषेक रंजन आदि ने विचार रखे। विद्युत वितरण व्यवस्था और गुणवत्ता से संचालित करने, ट्रिपिंग में कमी समेत अन्य विषयों पर संगठन अध्यक्ष संदीप बड़जात्या, संजय बड़जात्या, संजय झंवर, रोहित बागड़ी, ब्रज गोयल, प्रेमसिंह भाटिया आदि ने विचार रखे एवं सुझाव भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button