क्राइम

रतलाम से पशु हाट में बकरा खरीदने आए युवकों के साथ चाकूबाजी की घटना

Share

– घायलों का किया जा रहा जिला अस्पताल में उपचार

देवास। शहर के पशु हाट में रतलाम से बकरा खरीदने आए चार युवकों के साथ चाकूबाजी की घटना हुई। चाकूबाजी में चारों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। विवाद का कारण क्या था, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

घायल सैयद बताया, कि हमें मालूम नहीं है कि हमें क्यों चाकू मारा। हम तो रतलाम से बकरा खरीदने के लिए आए थे। ये लोग आए नाम पूछा और चाकू मारा। सिर्फ एक को मैं जानता हूं, जिसका नाम शाहरूख है। घायलों का उपचार कर रहे डॉ. रजतसिंह ने बताया, कि रतलाम के पशु व्यापारी देवास में पशु खरीदने के लिए आए थे। इनका पशु हाट में विवाद हुआ, जिस पर इन्हें चाकू से चोट पहुंची है। घायल असलम खान, सैयद, सलमान व एक अन्य घायल का नाम भी सैयद है। इनका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button