• Sat. Jul 26th, 2025

    दो व्यक्तियों ने एक महिला को बताया अपनी पत्नी, बाजार में हुआ हंगामा

    ByNews Desk

    May 30, 2024
    dewas crime newsdewas
    Share
    • महिला सहित दोनों व्यक्तियों को लेकर गई पुलिस

    देवास। सयाजी द्वार पर एक महिला एवं दो व्यक्तियों के आपसी विवाद के चलते भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों व्यक्ति उस महिला को अपनी पत्नी बता रहे थे। इनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि यहां काफी भीड़ हो गई। काफी देर बाद पुलिस सक्रिय हुई और इन्हें अपने साथ ले गई।

    जानकारी के मुताबिक दो व्यक्ति एक महिला को अपनी पत्नी बता रहे थे। महिला ने बताया, कि उसकी शादी पांच साल पहले जिसे व्यक्ति से हुई थी, वह मेरे साथ मारपीट करता था। इस दौरान मेरी इंस्टाग्राम पर दूसरे युवक से दोस्ती हुई। अब मैं इसके साथ रहना चाहती हूं। इधर काफी देर तक हुए इस विवाद में दर्शक जमा हो गए। बाद में डायल हंड्रेड पहुंची और इन्हें यहां से ले गई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *