राजनीति

इंदौर देवास रोड पर लग रहे जाम को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजानी ने लिखा कलेक्टर इंदौर को पत्र

Share

 

कांग्रेस ने की मांग: सर्विस रोड बनाई जाए, वही टोल बूथ निरस्त किया जाए

देवास। अभी बारिश की शुरुआत ही हुई है, वही इंदौर-देवास के बीच में बन रहे पुल पुलिया के कारण रोड पर भयावह जाम लग रहा है देवास से इंदौर जाने में या इंदौर से देवास आने में दो से ढाई घंटे का समय लग रहा है। वही रोजाना देवास से इंदौर जाने वाले विद्यार्थियों, व्यवसाईयों को भी इस जाम के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने मांग की है कि रोड बनाने के पहले सर्विस रोड का निर्माण किया जाए, जिससे जाम की स्थिति से निपटा जा सके। दूसरा टोल टैक्स इसलिए लिया जा रहा है कि इन पैसों से रोड का निर्माण होगा, रख-रखाव होगा लेकिन जब रोड ही ठीक नहीं है तो फिर वाहन चालकों से किस बात का टोल टैक्स वसूला जा रहा है।

श्री राजानी ने मांग की है कि जब तक रोड नहीं बनता है इंदौर-देवास के बीच टोल टैक्स को नहीं लिया जाए। इसी के साथ पत्र की एक प्रतिलिपि देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह को भी भेजी है, उनसे भी अनुरोध किया गया है कि वह इस दिशा में शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए और महा जाम से लोगों को मुक्ति दिलाए।

Back to top button