देवास

गौ माता का तिरस्कार करने वाला कभी सुखी नहीं रह सकता- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

– मां चामुंडा सेवा समिति ने गौ माता की सेवा कर सेवकों का किया सम्मान

देवास। मां चामुंडा सेवा समिति के पदाधिकारी एवं समाजसेवियों ने समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, संत पूर्णानंद महाराज के सानिध्य में भोलेनाथ मंदिर में गौ माताओं को गुड़ एवं चारा खिलाकर गौ सेवकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भोलेनाथ मंदिर बालगढ़ रोड पर भगवान भोलेनाथ व श्री गणेशजी की पूजा-अर्चना कर किया गया। ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, संत मौनी बाबा, मदन मोहनदास, समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, नारायण व्यास, रमेश पटेल के मुख्यातिथ्य में समाजसेवी उम्मेदसिंह राठौड़, रमेश विश्वकर्मा, कैलाश परमार, हृदयेश गहलोत, लालचंद चौहान, अशोक गोयल, अभिषेक अवस्थी ने गौ सेवा में समर्पित गाै सेवकों का शाल-श्रीफल, पुष्पमाला व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा, कि सनातन धर्म में पहली रोटी गाय माता को खिलाने की संस्कृति रही है।

प्रत्येक सनातनी पहली रोटी गौ माता को देने के बाद ही स्वयं व परिवार को भोजन करना चाहिए। क्योंकि गौ माता साक्षात लक्ष्मी का रूप है। जिसमें 33 करोड़ देवताओं का वास है। जीवन में कभी भी गौ माता का तिरस्कार ना करें। जिसने भी गौ माता का तिरस्कार किया वह कभी सुखी नहीं रह सकता। इस अवसर पर समिति के संयोजक रामेश्वर जलोदिया, नरेंद्र मिश्रा, इंदरसिंह गौड़, दिनेश सांवलिया, शिवनारायण पाठक रमेश पांचाल, हेमा वर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button