नगर निगम

निगम ने हटाया मीठा तालाब से अस्थायी अतिक्रमण

देवास। नगर निगम की टीम ने आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशन में शनिवार को मीठा तालाब के आसपास से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। यहां कुछ स्थानों पर वर्षों से अतिक्रमण था। लोगों ने ओटले बना लिए थे और फेंसिंग कर ली थी, जिसे नगर निगम ने जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाया।

नगर निगम सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती ने बताया, कि मीठा तालाब क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाना है। यहां पाथ-वे का निर्माण किया जाना है। इसके साथ ही अन्य कार्य भी किए जाएंगे। निर्माण कार्य में अस्थायी अतिक्रमण बाधक बन रहे थे, जिन्हें नगर निगम की टीम ने प्रशासन के सहयोग से हटाया। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी सहित अन्य साधनों का उपयोग किया गया। कार्रवाई में तहसीलदार सपना शर्मा, तहसीलदार रवि शर्मा, नायब तहसीलदार पूजा भाटी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसौदिया, उपयंत्री श्यामसुंदर रघुवंशी, प्रतीक शर्मा, दरोगा अबरार पठान एवं उनकी टीम साथ रही

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button