धर्म-अध्यात्म

दुर्गा बस्ती में किया कन्याओं का पूजन

देवास। दुर्गा बस्ती में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिलाओं ने कन्या भोज का आयोजन किया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या आचार्य ने बताया, कि अष्टमी पर दुर्गा बस्ती में कन्या पूजन किया। सभी छोटी-छोटी बालिकाओं का पूजन किया। सभी के सिर पर बिंदी लगाई और फल आहार, मिठाई खिलाई।

Kanya poojan

सभी देवासवासियों से आग्रह किया, कि आप भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आए। देवास को स्वच्छ, सुंदर बनाएं और नंबर 1 पर लाए।

इस अवसर पर मानसी शास्त्री, प्रतिज्ञा शर्मा, मेघा शर्मा, सीमा शर्मा, श्रेया चौबे, गरिमा तिवारी आदि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ ने सहयोग किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button