देवास

माहेश्वरी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री बने

Share

देवास। मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी कर्मचारी महासंघ भोपाल के प्रांताध्यक्ष जसवंतसिंह ठाकुर द्वारा योगेश नागले विशेष सलाहकार एवं सहायक संचालक मंडी बोर्ड भोपाल की सहमति से मंडी निरीक्षक एवं प्रभारी सचिव मंडी इच्छावर नरेंद्रकुमार माहेश्वरी को संघ का प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि श्री माहेश्वरी द्वारा पिछले समय मंडी मॉडल एक्ट के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन के समय किए गए विरोध प्रदर्शन को सोशल मीडिया पर प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा खूब सराहा गया था। साथ ही माहेश्वरी की सक्रियता को देखते हुए प्रांताध्यक्ष ठाकुर द्वारा यह नियुक्ति प्रदान की गई है।

श्री माहेश्वरी के प्रांतीय महामंत्री बनने पर सभी कर्मचारी साथियों के साथ-साथ ईष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए प्रांताध्यक्ष ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button