राजनीति

जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली भाजपा की सदस्यता

Share

भोपाल में मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता, किया स्वागत

देवास। जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटारिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, देवास भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक मनोज चौधरी के समक्ष श्रीमती अटारिया व उनके पति भेरूलाल अटारिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने दुपट्टा भेंट कर व मुंह मीठा करवाकर उनका स्वागत किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button