राजनीति

कन्नौद में भाजपा उम्मीदवार शिवराजसिंह चौहान का हुआ रोड शो

– जगह-जगह मंचों से कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की
कन्नौद (आशिक माचिया)। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे ही चुनावी सरगर्मी जोर पकड़ने लगी है। विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कन्नौद नगर में गत दिवस रोड शो निकाला।
रोड शो के दौरान नगर परिषद चौराहे पर रूपेश शर्मा मित्र मंडल, मदार छल्ला चौराहे पर जावेद हाजी मित्र मंडल, बस स्टैंड पर पार्षद दिलीप यादव मित्र मंडल, सेन गुरु चौराहे पर कैलाश परिहार एवं संजय शर्मा मित्र मंडल सहित अनेकों मंचों से पुष्पवर्षा कर आतिशबाजी के साथ शिवराजसिंह चौहान का स्वागत किया गया। रोड शो के पश्चात परिणय गार्डन में प्रबुद्धजनों से संवाद के दौरान श्री चौहान ने उद्बोधन में कहा, कि कन्नौद की सड़कों पर आपने जिस ढंग से मुझ पर फूलों की वर्षा की है, मैं अभीभूत हूं। मैं आपसे केवल इतना ही कहता हूं कि जीवन की अंतिम सांस तक आपकी सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। मैं राजनीति में केवल पदों की प्राप्ति के लिए नहीं हूं। मन में एक संकल्प है अपने देश की सेवा करने का, जनता की सेवा करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का एक अभियान है। इस अवसर पर कन्नौद नगर तथा आसपास अंचल के भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रभारी आशीष शर्मा ने भाजपा जॉइन की। उन्हें श्री चौहान एवं विधायक आशीष शर्मा ने अंग वस्त्र पहनाया। कार्यक्रम में तपन भौमिक, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, रघुनाथसिंह भाटी, सांसद रमाकांत भार्गव, माया पटेल, राजेंद्र वर्मा, शिव पटेल, राजेश जोशी, अनोखीलाल चौहान, राजकुमार वर्मा, दीपक अग्रवाल, राजेश चौहान, राधू खत्री, रामनिवास भाकर, नाना गुर्जर सहित चारों मंडलों के अध्यक्ष व भाजपा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
——————–
——————–
पीपलकोटा में भाजपा ने चुनावी चौपाल का आयोजन किया
कन्नौद। समीप के ग्राम पिपलकोटा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी, जिला महामंत्री महेंद्र पवार मौजूद थे। उपस्थित वक्ताओं ने भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराते हुए चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का अाह्वान किया। स्वागत भाषण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल पटेल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गोरसिया पीपलकोटा ने किया। आभार आभार मंडल महामंत्री नाना गुर्जर ने व्यक्त किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button